{"_id":"5a3d27fd4f1c1b156b8bdc7f","slug":"see-the-pics-of-violence-erupted-after-friday-prayer-in-j-k","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: कुछ महीनों की शांति के बाद फिर से सुलग उठी घाटी, पत्थरबाजी के बीच कुछ ऐसे गुजरा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: कुछ महीनों की शांति के बाद फिर से सुलग उठी घाटी, पत्थरबाजी के बीच कुछ ऐसे गुजरा दिन
Fri, 22 Dec 2017 09:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 22 Dec 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घाटी में मुठभेड़ के दौरान नागरिकों की मौत के खिलाफ अलगाववादियों के प्रदर्शन के आह्वान पर शुक्रवार शाम हिंसा भड़क उठी। जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
2 of 5
- फोटो : BASIT ZARGAR
हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद रखा गया। हिंसा की आशंका में दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा स्कूल-कालेज बंद रहे। श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों में पाबंदियां रहीं। सार्वजनिक वाहन भी सड़क से नदारद रहे। रेल सेवा भी ठप रही।
3 of 5
- फोटो : BASIT ZARGAR
श्रीनगर के जामिया मस्जिद में नमाज अता नहीं होने दी गई। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक तथा जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप ने प्रदर्शन का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : BASIT ZARGAR
इसे देखते हुए श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों रैनावारी, नौहट्टा, खान्यार, एमआर गंज, सफाकदल, मायसूमा तथा क्रालखुड में पाबंदियां रहीं। पुलिस के अनुसार एहतियातन पाबंदियां लगाई गई थीं, ताकि किसी प्रकार की हिंसा न भड़कने पाए। प्रमुख स्थानों तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : BASIT ZARGAR
दिनभर शांति रही, लेकिन शाम को जब सुरक्षा बल ड्यूटी समाप्त कर लौटने लगे तो युवाओं ने सुरक्षा बलों पर जमकर पत्थर बरसाए। भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।