फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माता वैष्णो देवी भवन से गुलमर्ग तक बर्फबारी, बढ़ी ढंड, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Wed, 29 Jan 2020 01:54 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 29 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Snowfall from Mata Vaishno Devi Bhavan to Gulmarg, Jammu-Srinagar National Highway closed
बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार कठुआ के डुग्गर ब्लाक से ब्लॉक से लेकर गुलमर्ग तक हुई ताजा बर्फबारी और बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। श्री माता वैष्णो देवी के भवन, भैरो घाटी सहित त्रिकुटा पहाड़ियों पर सोमवार की रात से ही हल्की बर्फबारी के साथ बारिश होती रही। 


 
Snowfall from Mata Vaishno Devi Bhavan to Gulmarg, Jammu-Srinagar National Highway closed
कश्मीर में भयंकर ठंड - फोटो : बासित जरगर
खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा ठप रही। उधर जवाहर टनल के बाहर बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग छह घंटे बंद रहा। जोजीला पास पर बर्फबारी से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। राजोरी और पुंछ को शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद चल रहा है।

 
Snowfall from Mata Vaishno Devi Bhavan to Gulmarg, Jammu-Srinagar National Highway closed
कश्मीर में भयंकर ठंड - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार की शुरुआत बारिश और बर्फबारी के साथ हुई। जम्मू शहर समेत सभी मैदानी इलाकों में जिनभर बारिश होती रही। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी से शीतलहर बढ़ गई है।  ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी सुबह हल्की बर्फबारी के बाद दिनभर बारिश होती रही। यहां दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall from Mata Vaishno Devi Bhavan to Gulmarg, Jammu-Srinagar National Highway closed
कश्मीर में भयंकर ठंड - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के सभी जिलों में दिन के तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री तक गिरावट आई है। डोडा, भद्रवाह, उधमपुर, रामबन, राजोरी, पुंछ जिलों में भी मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।  

 
विज्ञापन
Snowfall from Mata Vaishno Devi Bhavan to Gulmarg, Jammu-Srinagar National Highway closed
बर्फबारी के बाद घाटी की तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
मौसम आज भी बदलाव नहीं
मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि जम्मू कश्मीर के अधिकांश क्षेत्रों और लदाख के कारगिल जिले के कुछ स्थानों पर बुधवार तक हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है। कहा कि दक्षिणी कश्मीर, पीर पंजाल क्षेत्रए जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमागज़्ए पुंछ और राजौरी में अधिक बारिश और बफज़्बारी होने की संभावना है
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed