{"_id":"5ef06f186cc7791d50269db6","slug":"srinagar-encounter-three-terrorist-killed-man-said-to-terrorist-do-not-destroy-my-house-and-come-out-for-god","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकियों से एक पिता बोला- अगले महीने मेरी बेटी की शादी है, खुदा के वास्ते मेरे घर को मत उजाड़ो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों से एक पिता बोला- अगले महीने मेरी बेटी की शादी है, खुदा के वास्ते मेरे घर को मत उजाड़ो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 22 Jun 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनगर मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगले महीने मेरी बेटी की शादी है। हम पर रहम करो। खुदा के लिए बाहर आ जाओ। यह घर मैंने काफी मेहनत से बनाया है। इससे मत उजाड़ो। मेरी जिंदगी भर की जमा पूंजी इस घर को बनाने में लगी। किसी भी पत्थर दिल को पिघला देने वाली ये गुहार एक बेटी के माता-पिता की थी। लेकिन लाचार माता-पिता को पता नहीं था कि वो जिनसे इंसानियत की भीख मांग रहे हैं, असल में वो इंसानियत के ही दुश्मन हैं।
2 of 5
श्रीनगर मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
रविवार को श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। जिस घर में आतंकी छिपे हुए थे वह एक स्थानीय नागरिक का है। अगले महीने उसकी बेटी की शादी है। उसे जैसे ही पता चला कि आतंकी उसके घर में छिपे हैं और मुठभेड़ चल रही है। वो मुठभेड़ स्थल पर पहुंचा। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थी।
3 of 5
श्रीनगर मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
इस मकान मालिक ने आतंकियों से घर से बाहर निकलने की गुहार लगाई। लेकिन आतंकियों ने उनकी एक न सुनी। वहीं तीनों आतंकियों को सुरक्षाबलों ने भी सरेंडर करने का मौका दिया था लेकिन वे नहीं माने। परिणामस्वरूप तीनों आतंकी मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीनगर मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
इस दौरान सुरक्षाबलों ने उक्त दंपती की बात को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन को इस तरह से अंजाम दिया कि उनके घर को कम से कम नुकसान पहुंचे। ऑपरेशन खत्म होने के बाद उक्त दंपती ने सुरक्षाबलों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीनगर मुठभेड़
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी (कश्मीर जोन) विजय कुमार ने कहा कि इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों और आसपास के इलाके को कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही इलाके के लोगों को भी किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। जिसके लिए मैं जवानों को बधाई देता हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।