भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा से आतंकियों को लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ करवाने के फिराक में पाकिस्तान जहां बन टोल प्लाजा एनकाउंटर के बाद बेनकाब हो चुका है वहीं एक बार फिर आतंकियों की घुसपैठ को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है। आईबी पर हीरानगर सेक्टर में घुसपैठ के पुराने रूट शाप नाला, बोबिया सहित कुछ अन्य इलाकों से भी घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं।
सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति, घुसपैठ की फिराक में आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हीरानगर सेक्टर के ठीक सामने पाकिस्तान के ठाकुरपुरा लांचिंग पैड पर जैश के चार आतंकियों का दल घुसपैठ की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को भी इन इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया है। पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलाबारी अक्सर घुसपैठ करवाने के लिए की जाती है, ऐसे में बीएसएफ भी सीमा पर पूरी तरह से निगरानी बनाए हुए है। इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार तालमेल बनाते हुए काम कर रही हैं।
वहीं एलओसी पर जहां लगातार तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है वहीं पाकिस्तान हीरानगर सेक्टर में गोलाबारी करते हुए उकसाने का काम कर रहा है। मकसद जम्मू संभाग के आईबी से सटे इलाकों में भी तनाव पैदा करना है। इस बीच बीएसएफ की ओर से सोमवार को दिन में लगभग सवा एक बजे पानसर और मनियारी इलाके में सीमा की ड्रोन से निगरानी की गई। लगभग 25 मिनट तक ड्रोन से निगरानी की सूचना है।
बताया जाता है कि सांबा सेक्टर से हुई आतंकी घुसपैठ के बाद एक बार फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी और ऑपरेशन सुदर्शन को लेकर बौखलाया हुआ है। रविवार रात गोलाबारी के बीच बीएसएफ ने पाकिस्तान के इलाके में संदिग्ध हलचल को भांपते हुए गोलियां भी चलाई हैं।
ज्ञात हो कि बीते सप्ताह पाकिस्तान ने गोलाबारी करते हुए सीमा पर तुस्सी बनाने के काम में लगी मशीन को मोर्टार से निशाना बनाते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके बाद से काम ठप है। मशीन की मरम्मत के लिए जब प्रयास किया जाता है, पाकिस्तान गोलाबारी शुरू कर देता है।