फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारगिल के जांबाज विक्रम बत्रा की अनसुनी कहानी, जानिए किससे कहा- तू बाल बच्चेदार है हट जा पीछे

Tue, 07 Jul 2020 11:05 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Jul 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
vikram batra kargil hero, Know what were last words of Kargil's braveheart Vikram Batra before martyrdom
विक्रम बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

जब-जब कारगिल युद्ध की बात आती है सेना के एक ऐसे जांबाज का नाम जरूर आता है जिसने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की धज्जियां उड़ा दी थीं। सेना के इस जांबाज विक्रम बत्रा को शेरशाह के नाम से जाना जाता था।

vikram batra kargil hero, Know what were last words of Kargil's braveheart Vikram Batra before martyrdom
विक्रम बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
7 जुलाई 1999
कारगिल युद्ध की सबसे मुश्किल चुनौतियों में शुमार प्वाइंट 4875 पर मोर्चा संभालना लोहे के चने चबाने जैसा था। ऊपर चढ़ने की संकरी जगह और ठीक सामने दुश्मन का ऐसी पोजीशन पर होना जहां से आसानी से वो आपको अपना निशाना बना सकता है। इन सब मुश्किलों के बाद भी इस बहादुर के कदमों को दुश्मन रोक न सके।
 
vikram batra kargil hero, Know what were last words of Kargil's braveheart Vikram Batra before martyrdom
vikram batra - फोटो : सोशल मीडिया
बिजली की गति से दुश्मन के मोर्चे पर धावा बोलकर कैप्टन विक्रम बत्रा ने पहले हैंड टू हैंड फाइट की और उसके बाद प्वाइंट ब्लैक रेंज से दुश्मन के पांच सैनिक ढेर कर दिए। गहरे जख्म होने पर भी बत्रा यहीं नहीं रुके। वो क्रॉलिंग करते हुए दुश्मन के करीब तक पहुंचे और ग्रेनेड फेंकते हुए पोजीशन को क्लियर कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikram batra kargil hero, Know what were last words of Kargil's braveheart Vikram Batra before martyrdom
vikram batra - फोटो : सोशल मीडिया
टीम का नेतृत्व कर रहे विक्रम बत्रा ने अपनी टीम में पूरी ताकत के साथ लड़ने का जुनून भर दिया। जब जख्मी विक्रम बत्रा को उनके सूबेदार ने रेस्क्यू करने की कोशिश की तो वो बोले तू बाल बच्चेदार है, हट जा पीछे।

यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब    


 
विज्ञापन
vikram batra kargil hero, Know what were last words of Kargil's braveheart Vikram Batra before martyrdom
vikram batra - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद दुश्मन की गोली से विक्रम बत्रा शहीद हो गए। बाद में उनकी टीम ने प्वाइंट 4875 को वापस कब्जाने का लक्ष्य हासिल कर लिया। विक्रम बत्रा के अदम्य साहस और नेतृत्व प्रदर्शन के लिए उन्हें परमवीर चक्र का सम्मान दिया गया।

यह भी पढ़ेंः कारगिल विजय के 21 साल: भारत के इस ‘बहादुर’ का खौफ इतना था कि पाकिस्तान कहता था 'चुड़ैल'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed