सब्सक्राइब करें

APSET Recruitment 2021: लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए देनी होगी यह परीक्षा, पढ़ें डिटेल

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 16 Sep 2021 02:14 PM IST
सार

APSET 2021 Recruitment  लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्तियों के लिए पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन 11 अगस्त से 13 सितंबर, 2021 तक apset.net.in पर स्वीकार किए गए थे। हालांकि, जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, वे भी विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने के पात्र हैं।

विज्ञापन
APSET 2021 Recruitment for the post of lecturer and assistant professors
चर्चा करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापट्टनम की ओर से यूजीसी के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित की जाने वाली APSET यानी आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (ANDHRA PRADESH STATE ELIGIBILITY TEST) 2021 के तहत भर्ती अधिसूचना जारी की गई थी। लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्तियों के लिए पात्रता परीक्षा हेतु आवेदन 11 अगस्त से 13 सितंबर, 2021 तक apset.net.in पर स्वीकार किए गए थे। हालांकि, जो उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, वे भी विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने के पात्र हैं। 


आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के तहत लेक्चरर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती हेतु के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से मास्टर डिग्री पूरी करनी चाहिए। या उम्मीदवारों को यूजीसी यानी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा, पीएचडी डिग्री या जिनके पास यूजीसी नेट की पात्रता है, वे भी उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों के लिए फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। 

Trending Videos
APSET 2021 Recruitment for the post of lecturer and assistant professors
परीक्षा की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

APSET 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • APSET 2021 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का प्रारंभ : 11 अगस्त, 2021
  • बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 13 सितंबर, 2021
  • विलंब शुल्क 5,000 रुपये और पंजीकरण शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 08 अक्तूबर, 2021
  • APSET 2021 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि : 22 अक्तूबर, 2021
  • APSET 2021 परीक्षा की तिथि : 31 अक्तूबर, 2021

 

विज्ञापन
विज्ञापन
APSET 2021 Recruitment for the post of lecturer and assistant professors
आवेदन प्रक्रिया - फोटो : self

APSET 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- apset.net.in पर जाएं।
  • होम पेज स्क्रीन पर दिखाई दे रहे APSET 2021 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नई विंडो पॉप अप होगी।
  • उम्मीदवारों को पंजीकरण करने से पहले पहले निर्देश पढ़ना चाहिए।
  • इसके बाद उम्मीदवार आवश्यक विवरण के साथ अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
  • उम्मीदवार आवेदन पत्र के लिए शुल्क का भुगतान क्रेडिट या डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म की एक प्रति रखनी चाहिए।

 

APSET 2021 Recruitment for the post of lecturer and assistant professors
परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : prayagraj

आठ परीक्षा केंद्र तय किए APSET 2021 के लिए 
आंध्र प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2021 के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विशाखापत्तनम, गुंटूर, नेल्लोर, तिरुपति, कडपा, कुरनुल और अन्य शामिल हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
 

विज्ञापन
APSET 2021 Recruitment for the post of lecturer and assistant professors
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला।

दो पेपर होते हैं APSET 2021 परीक्षा में 
आंध्र प्रदेश एसईटी परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 सामान्य है और एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाता है। इसमें रीजनिंग, एप्टीट्यूड, डेटा इंटरप्रेटेशन, कम्युनिकेशन जैसे विषय हैं। वहीं, पेपर- II दो घंटे की अवधि के लिए है। उम्मीदवार पेपर के लिए अपने विशिष्ट विषय जैसे एंथ्रोपोलॉजी या इतिहास, अंग्रेजी और अन्य का चयन कर सकते हैं। एपी सीईटी परीक्षा 2021 के बारे में अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट apset.net.in चेक करते रहना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed