सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crowds of Devotees Flock to Vindhyachal Dham on Maha Ashtami in mirzapur

चैत्र नवरात्र 2026: महागौरी स्वरूप में मां विंध्यवासिनी ने भक्तों को दिए दर्शन, महाअष्टमी पर उमड़े श्रद्धालु

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 26 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: महाअष्टमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुबह से माता के जयकारे से विंध्य धाम गूंजता रहा।  

Crowds of Devotees Flock to Vindhyachal Dham on Maha Ashtami in mirzapur
विंध्याचल धाम में भक्तों का रेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविभोर हुए। देवी भक्तों ने महागौरी स्वरूप में मां विंध्यवासिनी के दर्शन- पूजन किए। हजारों की संख्या में विंध्य धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद मांगा। 

Trending Videos


स्नान ध्यान के लिए गंगा घाटों पर भी भक्तों की भारी भीड़ रही। मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित विभिन्न धर्मशालाओं में डेरा डाले श्रद्धालु के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन अनुष्ठान से विंध्य धाम पुलकित हो रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विराजमान बटुक भैरव के साथ ही मां काली, मां सरस्वती, मां दुर्गा, मां लक्ष्मी आदि के मंदिर में भी हाजिरी लगाई।  साथ ही अष्टभुजा व कालीखोह मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माता काली व अष्टभुजा देवी के दर्शन पूजन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed