सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rumors of Diesel and Petrol Shortages People Begin Stockpiling in Bottles and Gallons in azamgarh

तेल की तपिश: डीजल-पेट्रोल की किल्लत की अफवाह, बोतल व गैलन में भरवाने लगे लोग; पूर्ति विभाग ने कही ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 26 Mar 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: पंप संचालकों का कहना है कि डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाह के चलते लोग घबराकर जरूरत से ज्यादा ईंधन लेने पहुंच रहे हैं, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन रही है।

Rumors of Diesel and Petrol Shortages People Begin Stockpiling in Bottles and Gallons in azamgarh
जिले के एक पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अतरौलिया क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल की किल्लत की अफवाह ने बुधवार को अचानक अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। सुबह से ही अधिकांश पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन लेने के लिए उमड़ पड़े। कई जगहों पर बड़े गैलन व बोतलों में भी पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए। एक-एक घंटे तक लोग इंतजार कर ईंधन लेते नजर आए।

Trending Videos


स्थिति यह रही कि एक पंप को छोड़कर लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। केटी फिलिंग स्टेशन पर तेल नहीं है का बोर्ड लगाकर आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। वहीं किया फिलिंग स्टेशन, मारुति फिलिंग स्टेशन, किसान सेवा केंद्र, शिव कृपा किसान सेवा केंद्र और किसान फिलिंग स्टेशन पर पंप खुले रहे, लेकिन यहां भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग घंटों लाइन में लगकर ईंधन भरवाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार गेहूं की मड़ाई का समय होने के चलते किसान पहले से ही डीजल खरीद रहे थे। इसी बीच पड़ोसी जनपद अंबेडकर नगर से किल्लत की अफवाह फैलने से स्थिति और बिगड़ गई और अचानक मांग बढ़ गई। 

जनपद में डीजल और पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति की जा रही है। आमजन से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें। अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण करना नियमों के विरुद्ध है।कहीं कालाबाजारी या अवैध भंडारण की शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।- विकास कुमार सिंह, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी।

Rumors of Diesel and Petrol Shortages People Begin Stockpiling in Bottles and Gallons in azamgarh
एक पेट्रोल पंप दिन में ही हो गया बंद। - फोटो : संवाद

एक पंप को छोड़कर क्षेत्र के सभी डीजल-पेट्रोल पंप बंद
अंबारी क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की किल्लत का असर दिखने लगा है। पेट्रोल पंप बुधवार की दोपहर बंद हो गए। सिर्फ माहुल अंबारी मार्ग स्थित महेंद्र ग्रामीण वितरक सेवा केंद्र पर ही मात्र डीजल और पेट्रोल मिलता रहा। माहुल नगर पंचायत के फूलपुर रोड स्थित कैलाश फीलिंग स्टेशन, गौतम फीलिंग स्टेशन और अहरौला रोड पर फौजी फिलिंग स्टेशन और पाकड़पुर स्थित यादव फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल और डीजल न होने से पेट्रोल पंप बंद हो गए है।

महेंद्र ग्रामीण वितरक सेवा केंद्र पर इसकी उपलब्धता होने से पेट्रोल और डीजल के लिए वाहनों की कतार लग गई है। वहीं अंबारी स्थित पेट्रोल पंप पर भी डीजल और पेट्रोल नहीं मिल रहा है। महेंद्र जीएस पेट्रोल पंप के मालिक महेंद्र जायसवाल ने बताया कि हमारे पास ईंधन का जितना स्टॉक है, वह जनता के लिए है और हम उसे दे रहे हैं। भविष्य में भी इसकी आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed