सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five accused arrested for allegedly converting religion by offering inducements

Azamgarh News: प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for allegedly converting religion by offering inducements
विज्ञापन
आजमगढ़। रौनापार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चार पुरुष और एक महिला आरोपी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से धार्मिक पुस्तकें, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी बरामद की है।
Trending Videos

एसपी ट्रैफिक विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अराजी नौबरार करखिया किता प्रथम निवियहवा में रामकिशुन के घर पर सत्संग का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुछ लोग उपस्थित लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। सूचना के आधार पर थाना रौनापार में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने 25 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पचपुलिया इस्माइलपुर के पास से नामजद आरोपी रामकिशुन, महेंद्र प्रजापति, बिंदू प्रजापति, अनिरुद्ध पटेल और अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो बाइबिल, एक धार्मिक शास्त्र, एक नोटबुक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एसपी ट्रैफिक विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed