सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Devotees queue up to have darshan of Maa Kalratri

Azamgarh News: मां कालरात्रि के दर्शन के लिए भक्तों की लग रहीं कतारें

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Devotees queue up to have darshan of Maa Kalratri
निजामाबाद में मां शीतला धाम पर भजन-कीर्तन करते लोग। संवा
विज्ञापन
आजमगढ़। नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। देवी-गीतों से जनपद गूंज रहा है। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। न
Trending Videos

वरात्र के सातवें दिन बुधवार को देवी भक्तों ने मां के सातवें रूप मां कालरात्रि की पूजा कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। चैत्र नवरात्र में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। घर से लेकर मंदिरों तक लोग मां के दर्शन पूजन को उमड़ रहे हैं। नगर के दक्षिण मुखी देवी मंदिर के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। भोर से ही यहां लोगों का मां के दर्शन को तांता लग रहा है। लग रहे जयकारों से पूरा चौक क्षेत्र गूंज रहा है। वहीं, नगर के रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर, ब्रहमस्थान स्थित काली माता मंदिर में भी दर्शन पूजन को लोग उमड़ रहे हैं। घरों में भी देवी मंदिरों की गूंज सुनाई दे रही है। शंख की आवाज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। लाटघाट : धनछुला स्थित चन्नाराम कालिका मंदिर में मां के दर्शन पूजन को दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। पल्हना स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम पर भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। ठेकमा : अठरही माता मंदिर में नवरात्र के सातवें दिन भोर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मेजवां : बुढ़िया माता मंदिर में दूर-दूर से भक्त माता के दर्शन पूजन को पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि यहां मन्नत मांगने वालों की हर मुराद मां पूरी करती है।

निजामाबाद में मां शीतला धाम पर भजन-कीर्तन करते लोग। संवा

निजामाबाद में मां शीतला धाम पर भजन-कीर्तन करते लोग। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed