सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Worship of 21 girls under Mission Shakti

Azamgarh News: मिशन शक्ति के तहत 21 बच्चियों का पूजन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Worship of 21 girls under Mission Shakti
कन्या पूजन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र सरफुद्दीनपुर में कन्या का पूजन करती महिला। श्रोत-सूचन - फोटो : बैडमिंटन टूर्नामेंट के समपान पर सम्मानित हुए ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
आजमगढ़। विकास खंड पल्हनी के आंगनबाड़ी केंद्र सरफुद्दीनपुर में बुधवार को मिशन शक्ति फेज 0.5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 21 बच्चियों के चरण पूजकर उन्हें फल एवं मिष्ठान वितरित किया गया।
Trending Videos

आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर प्रीति पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान उपस्थित लाेगों का विभाग के संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से कन्या सुमंगला योजना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इसके साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 एवं 108 की जानकारी भी साझा की गई और आपात स्थिति में इनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हब फॉर इंपावरमेंट से प्रीति उपाध्याय एवं अन्नू सिंह, वन स्टॉप सेंटर से सरिता पाल एवं ममता यादव आदि उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed