फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर

Fri, 26 Feb 2021 07:41 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 26 Feb 2021 07:41 AM IST
विज्ञापन
Indian army will organize Army Recruitment Rally 2021 in Madhya Pradesh and Chhattisgarh
भारतीय सेना - फोटो : PTI

भारतीय सेना इस समय देश के विभिन्न राज्यों में भर्ती रैली का आयोजन कर रही है। इसी श्रृंखला में 20 से 30 मार्च के दरम्यान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन किया जाएगा। भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को सोल्जर जनरल ड्यूटी, सिपाही ‘डी’ फार्मा आदि पदों पर भर्ती किया जाएगा। अगर आप भी सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं तो अगली स्लाइड में इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के बारे में जरूर पढ़ें। 

Indian army will organize Army Recruitment Rally 2021 in Madhya Pradesh and Chhattisgarh
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला

पदों का विवरण - 

  • सोल्जर जनरल ड्यूटी 
  • सोल्जर टेक्निकल / सोल्जर टेक्निकल एविएशन / एम्युनिशन एग्जामिनर
  • सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट
  • सोल्जर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल / इंवेन्ट्री मैनेजमेंट
  • सोल्जर ट्रेड्समेन (आठवीं पास)
  • सोल्जर ट्रेड्समेन (दसवीं पास)
  • सोल्जर / सिपाही डी फार्मा
Indian army will organize Army Recruitment Rally 2021 in Madhya Pradesh and Chhattisgarh
भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला

रैलियों का विवरण- 

सिपाही ‘डी’ फार्मा पद के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के युवा 20 से 30 मार्च, 2021 तक आयोजित होने वाली इस रैली में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल / सोल्जर टेक्निकल एविएशन / एम्युनिशन एग्जामिनर, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सोल्जर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल / इंवेन्ट्री मैनेजमेंट, सोल्जर ट्रेड्समेन (आठवीं पास) और सोल्जर ट्रेड्समेन (दसवीं पास) पद के लिए केवल अलीराजपुर, आगर मालवा, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर और उज्जैन के युवा ही इस रैली में हिस्सा ले सकेंगे। बता दें यह रैली कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम, देवास (मध्य प्रदेश) में आयोजित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian army will organize Army Recruitment Rally 2021 in Madhya Pradesh and Chhattisgarh
भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
  • आयु सीमा - सभी पदों के लिए आवेदकों की उम्र 17.5 वर्ष से कम और 23 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं सोल्जर /सिपाही डी- फॉर्मा पद के लिए यह आयु सीमा 19 वर्ष से 25 वर्ष तक निर्धारित है।  
  • शैक्षणिक योग्यता - विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। अभ्यर्थी आखिरी स्लाइड में दी गई आधिकारिक वेबसाइट की लिंक पर जाकर देख सकते हैं।   
  • चयन प्रक्रिया - सेना भर्ती रैली में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांची जाएगी। अभ्यर्थियों का शारीरिक माप-तौल होगा और फिर मेडिकल टेस्ट होगा। सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। शारीरिक रूप से दक्ष अभ्यर्थियों को परीक्षा का प्रवेश पत्र मौके पर ही सेना भर्ती रैली के प्रभारी एआरओ द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Indian army will organize Army Recruitment Rally 2021 in Madhya Pradesh and Chhattisgarh
भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभित तिथि - 24 जनवरी, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 5 मार्च, 2021

आधिकारिक वेबसाइट - http://joinindianarmy.nic.in/Default.aspx?id=5&lg=eng&

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed