UPPBPB UP Police SI Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आ गया है। उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर सरकारी भर्ती निकली है। यह भर्ती राज्य पुलिस महकमे में निकली है। राज्य पुलिस विभाग में करीब 10 हजार पदों पर भर्ती निकली है। इसकी भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन संबंधी संपूर्ण जानकारी यहां आपको दी जा रही है। अमर उजाला डॉट कॉम पर आपको आधिकारिक भर्ती अधिसूचना, भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, पदों का विस्तृत विवरण, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, संभावति वेतनमान और भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों आदि की जानकारी दी जा रही है।
UP Police SI Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस में 9534 पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों का विवरण
श्रेणी
संख्या
अनारक्षित
3613
ईडब्ल्यूएस
902
अन्य पिछड़ा वर्ग
2437
अनुसूचित जाति
1895
अनुसूचित जनजाति
180
कुल
9027
प्लाटून कमांडर, पीएसी के पदों का विवरण
श्रेणी
संख्या
अनारक्षित
194
ईडब्ल्यूएस
48
अन्य पिछड़ा वर्ग
131
अनुसूचित जाति
101
अनुसूचित जनजाति
10
कुल
484
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों का विवरण
श्रेणी
संख्या
अनारक्षित
10
ईडब्ल्यूएस
2
अन्य पिछड़ा वर्ग
6
अनुसूचित जाति
5
अनुसूचित जनजाति
0
कुल
23
आवेदन प्रक्रिया
उपरोक्त पदों के लिए भर्ती आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 01 अप्रैल, 2021 है। जबकि आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल, 2021 को रात्रि 12 बजे समाप्त होगी। आवेदन शुल्क और फॉर्म सबमिट भी इसी समय सीमा में करना होगा। इस भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपए का भुगतान करना होगा।
योग्यता मानदंड
नागरिक पुलिस में एसआई पद व प्लाटून कमांडर, पीएसी के लिए - किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए साइंस विषय से स्नातक होना जरूरी है।