सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। सरकारी नौकरी मिल जाए और अगर युवा पुलिस में भर्ती हो जाए तो फिर सोने पे सुहागा है। इससे समाज में प्रतिष्ठा, रौब और सम्मान भी बढ़ता है। खैर, हम बात कर रहे हैं सरकारी नौकरी के तहत पुलिस भर्ती की। कर्नाटक सरकार ने राज्य के पुलिस विभाग में चार हजार पदों पर भर्ती शुरू की है। इन पदों पर आवेदन के लिए विस्तारित अंतिम तिथि अब नजदीक आ चुकी है।
सरकारी भर्ती : इस सूबे के पुलिस महकमे में हैं चार हजार नौकरियां, जल्दी करना होगा आवेदन
कुल पदों की संख्या 4000 है। आवेदक उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम दसवीं, बारहवीं कक्षा पास या समकक्ष हों। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2021 है।
पदों का विवरण
महत्वपूर्ण तिथियां
शैक्षणिक योग्यता
आवेदक उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम दसवीं, बारहवीं कक्षा पास या समकक्ष हों।
आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का उम्र 18 वर्ष होना जरूरी हैं, अधिकतम उम्र सीमा 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
चयन प्रकिया
कर्नाटक पुलिस भर्ती के पदों पर चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
कर्नाटक राज्य पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.ksp.gov.in/rec20.ksp-online.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।