सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Deputy CM says government will solve teachers' problems, standard of government schools has improved

यूपी: डिप्टी सीएम बोले- शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करेगी सरकार, बेहतर हुआ सरकारी स्कूलों का स्तर

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Apr 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Keshav Maurya: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि शिक्षक और विद्यालय राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

UP: Deputy CM says government will solve teachers' problems, standard of government schools has improved
शिक्षकों को संबोधित करते डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा के राजदेवम् ऑडिटोरियम में आयोजित यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिक्षक और विद्यालय राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं और उनकी हर समस्या के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि समर्पित शिक्षकों के परिश्रम और नवाचार के चलते आज सरकारी विद्यालय संसाधनों और शिक्षा की गुणवत्ता के मामले में निजी व कॉन्वेंट स्कूलों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

Trending Videos

 

डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही

UP: Deputy CM says government will solve teachers' problems, standard of government schools has improved
पदाधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला।

संबोधन के दौरान उन्होंने विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और शिक्षकों के सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने शिक्षकों को समाज निर्माण का मुख्य स्तंभ बताते हुए आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के प्रति सरकार अत्यंत संवेदनशील है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने यूटा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी, जबकि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने शिक्षकों की प्रमुख मांगों से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर कई विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed