सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Exhibition of newspapers covering historical events

Lucknow News: ऐतिहासिक घटनाओं को समेटे अखबारों की लगी प्रदर्शनी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Exhibition of newspapers covering historical events
द लॉस्ट लाइब्रेरी की तरफ से लगाई गई दस्तावेज 3 प्रदर्शनी
विज्ञापन
लखनऊ। भारत की आजादी से लेकर चंद्रमा पर मानव के पहले कदम तक, हिरोशिमा पर परमाणु बम और टाइटैनिक हादसे जैसी तमाम ऐतिहासिक घटनाओं को समेटे दुर्लभ अखबारों की प्रदर्शनी ने रविवार को कला प्रेमियों का ध्यान खींचा। राजधानी के एक मॉल में द लॉस्ट लाइब्रेरी की तरफ से लगी दस्तावेज 3 प्रदर्शनी में ऐसे अखबार देखने को मिले जिनमें इतिहास की कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। प्रदर्शनी में 1820 के दशक के देशी-विदेशी अखबार और पत्रिकाएं भी शामिल हैं। कुल 50 से अधिक दुर्लभ घटनाओं को समेटे यह प्रदर्शनी इतिहास की सामूहिक स्मृति को संजोने का जरिया बनी। इससे पहले अभिनेत्री भाग्यश्री ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी के संग्राहक वरिष्ठ केंद्रीय राजस्व अधिकारी सुबूर उस्मानी ने बताया कि पिता की प्रेरणा से बचपन से दुर्लभ अखबारों का संग्रह शुरू किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed