सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A Vivid Expression of Contemporary Creation at the Kaladrishya Exhibition

Lucknow News: कलादृश्य प्रदर्शनी में समकालीन सृजन की सजीव अभिव्यक्ति

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A Vivid Expression of Contemporary Creation at the Kaladrishya Exhibition
प्रदर्शनी को देखती युवतियां। अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी स्थित राज्य ललित कला अकादमी के लाल बारादरी में रविवार को ‘कलादृश्य’ विषय पर आयोजित कला प्रदर्शनी समकालीन सृजन का जीवंत दस्तावेज बनकर सामने आई। कलरव, आईसा और जन संस्कृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में लगी इस प्रदर्शनी ने कला को केवल दृश्य अनुभव तक सीमित न रखकर, उसे समय की स्मृतियों, संघर्षों, संवेदनाओं और जन प्रतिरोध की अभिव्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में कलाकारों, विद्यार्थियों, सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन एक सशक्त जन-सांस्कृतिक संवाद में परिवर्तित हो गया।
Trending Videos

राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. लालजीत अहीर ने कहा कि कला समाज की चेतना को दिशा देती है और भविष्य की सांस्कृतिक राह तय करती है। वहीं, वरिष्ठ कला समीक्षक शहंशाह हुसैन ने कलाकारों को असाधारण बताते हुए कहा कि वे अपनी कृतियों के माध्यम से अपने समय का इतिहास रचते हैं। प्रदर्शनी में चित्रकला, वस्त्र कला और मूर्तिकला सहित कुल 78 कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं, जिनमें 46 कलाकारों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed