सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inclusive Development and a Harmonious Society Are Essential for a Developed India: Prof. Mittal

विकसित भारत के लिए समावेशी विकास और समरस समाज जरूरी : प्रो. मित्तल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Inclusive Development and a Harmonious Society Are Essential for a Developed India: Prof. Mittal
समारोह में मौजूद अति​थिगण। 
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में आंबेडकर जयंती और स्थापना दिवस के चार दिवसीय समारोह के तहत दूसरे दिन रविवार को ''समावेशी विकास'' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। शिक्षाविदों ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को आज के भारत के लिए मार्गदर्शक बताया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि विकसित भारत के लिए समावेशी विकास जरूरी है। समाज को डाॅ. आंबेडकर के आदर्शों पर समानता, समरसता और संवैधानिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ाना होगा। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री प्रो. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि सतत विकास तभी संभव है जब विकास का लाभ सभी वर्गों तक समान रूप से पहुंचे।
Trending Videos

विशिष्ट अतिथि राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के पूर्व कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने शिक्षा को सबसे बड़ा साधन बताया। प्रो. एसके चहल ने कहा कि सामाजिक न्याय और समान अवसर के बिना वास्तविक प्रगति संभव नहीं है। बीबीएयू के प्रो. राज शरण शाही ने आंबेडकर के सामाजिक उत्थान के प्रयासों को रेखांकित किया, जबकि बीबीएयू की विधि विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा ने उनके नारे -शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो को आज भी प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम में पोस्टर, वाद-विवाद, क्विज और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही प्रदर्शनी में ग्रामीण उद्योग, हस्तशिल्प और लोक कला की आकर्षक झलक देखने को मिली।

समारोह में मौजूद अतिथिगण। 

समारोह में मौजूद अतिथिगण। 

समारोह में मौजूद अतिथिगण। 

समारोह में मौजूद अतिथिगण। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed