MP Police Constable Recruitment 2020: मध्यप्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। सूबे के प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने चार हजार पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए संक्षिप्त नोटिफिकेशन जारी किया है। इन भर्तियों के लिए विस्तृत अधिसूचना 25 नवंबर को जारी होगी। अगली स्लाइड में इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानिए
मध्यप्रदेश: सिपाही पदों के लिए 4 हजार भर्तियां, जानिए, आवेदन से लेकर परीक्षा तक पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन रिक्तियों में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी। पुलिस कांस्टेबल रिक्तियों के ये कुल पद आगे चलकर घट-बढ़ भी सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2021 और लिखित परीक्षा की तिथि 6 मार्च 2021 निर्धारित की गई है।
इसे भी पढ़ें-विभिन्न पदों के लिए यहां निकली हैं सरकारी नौकरियां, जानिए, कब तक कर सकते हैं आवेदन
इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर मौजूद है। ऐसे में अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट जरूर करें। बोर्ड की तरफ से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि इन रिक्तियों के तारीख और पदों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें-कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, इच्छुक उम्मीदवार जल्दी करें आवेदन
इन रिक्तियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम 33 साल मांगी गई है।अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2020 से की जाएगी। इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापतौल परीक्षा के आधार पर होगा।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri: हाथ से न जाने दें सरकारी टीचर बनने का मौका, ऐसे करना होगा आवेदन

कमेंट
कमेंट X