फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six muzzle-loading guns recovered from the Kapilvastu forest; police have launched an investigation.

खोजिपुर वन: जंगल में छिपाकर रखी 6 भरुवा बंदूकें, पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखीरा-जांच जारी

Wed, 12 Aug 2026 01:41 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 01:41 PM IST
सार

पुलिस टीम ने जंगल के भीतर विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली। इसी दौरान एक जगह पर छिपाकर रखी गईं छह नाल भरुवा बंदूकें बरामद हुईं। आसपास कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने हथियारों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Six muzzle-loading guns recovered from the Kapilvastu forest; police have launched an investigation.
जंगल में बरामद असलहे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पुलिस ने सामुदायिक वन में छिपाकर रखी गई छह नाल भरुवा बंदूकें बरामद की हैं। हथियार लावारिस अवस्था में मिले हैं। पुलिस ने सभी बंदूकें कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु, तौलिहवा के अनुसार, वाणगंगा नगरपालिका-9 जिनुवा स्थित खोजिपुर सामुदायिक वन में भरुवा बंदूकें छिपाकर रखे जाने की विशेष सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर इलाका प्रहरी कार्यालय पिपरा से पुलिस टीम गठित कर मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सामुदायिक वन में तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने जंगल के भीतर विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली। इसी दौरान एक जगह पर छिपाकर रखी गईं छह नाल भरुवा बंदूकें बरामद हुईं। आसपास कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने हथियारों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस कार्यालय के प्रहरी निरीक्षक दीपक कुंवर ने बताया कि बरामद हथियारों को जंगल में किसने और किस उद्देश्य से छिपाकर रखा था, इसकी जांच की जा रही है। मामले से जुड़े संभावित लोगों की पहचान और तलाश के लिए भी पुलिस टीम जुटी है।


पुलिस बरामद बंदूकों की तकनीकी जांच के साथ ही यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनका इस्तेमाल पहले किसी आपराधिक गतिविधि में तो नहीं हुआ। घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed