फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Laborer dies of electrocution in Gorakhpur's Jhangha police station area; family alleges murder.

Gorakhpur News: कूलर का तार लगाते समय करेंट से मजदूर की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Wed, 12 Aug 2026 10:47 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, झंगहा
संवाद न्यूज एजेंसी, झंगहा Published by: Rohit Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 10:47 AM IST
सार

मंगलवार की रात लगभग 9.30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि पन्नेलाल को बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। पन्नेलाल जहां मजदूरी करता था उस घर के लोगों ने बताया कि कूलर का तार लगाते समय करेंट की चपेट में आने से पन्नेलाल घायल हो गया। आनन-फानन में उसे खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Laborer dies of electrocution in Gorakhpur's Jhangha police station area; family alleges murder.
मृतक पन्नेलाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जंगल गौरी नंबर दो उर्फ अमहिया निवासी पन्नेलाल पुत्र छांगुर उम्र 40 वर्ष की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मामला हत्या का है या हादसा, इसको लेकर परिजनों और मालिक के बयानों में अंतर है। पन्नेलाल पिछले दो वर्षों से ग्राम सभा गहिरा के एक परिवार में मजदूरी कर रहा था।

विज्ञापन


मंगलवार की रात लगभग 9.30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि पन्नेलाल को बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। पन्नेलाल जहां मजदूरी करता था उस घर के लोगों ने बताया कि कूलर का तार लगाते समय करेंट की चपेट में आने से पन्नेलाल घायल हो गया।

विज्ञापन

आनन-फानन में उसे खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक की दादी बेली देवी ने पुलिस को तहरीर देकर दिनेश यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पन्नेलाल की शादी 14 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन पत्नी उनके साथ रहने को तैयार नहीं थी। इसलिए वह पांच वर्ष से अलग-अलग रह रहे थे। झंगहा थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा, मृत्यु हुई है। मृत्यु के कारणों की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जैसा होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed