{"_id":"6a7b903a93873aedba0311bb","slug":"sales-promotion-employees-raise-30-demands-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1415285-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों ने उठाई 30 मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों ने उठाई 30 मांगें
Wed, 12 Aug 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीएम को सौंपा ज्ञापन, 30 मांगों को पूरा करने की मांग
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। संगठन ने कर्मचारियों के हित में 30 मांगें उठाईं।
ज्ञापन में चार श्रम संहिताओं को निरस्त कर पुराने श्रम कानून लागू रखने की मांग प्रमुख रूप से की गई है। संगठन ने कहा कि सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों को अवैध स्थानांतरण, नौकरी से हटाने, वेतन और यात्रा भत्ता रोकने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये प्रतिमाह करने, आठ घंटे का कार्य दिवस निर्धारित करने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निगरानी व गोपनीयता में हस्तक्षेप रोकने की मांग की गई।
ज्ञापन में कर्मचारी भविष्य निधि, कर्मचारी राज्य बीमा, बोनस और अन्य श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की। ईपीएस पेंशन भोगियों की न्यूनतम पेंशन नौ हजार रुपये करने और बढ़ती महंगाई के अनुसार दैनिक व यात्रा भत्ता बढ़ाने की मांग भी शामिल हैं।