फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी: बारहवीं से लेकर स्नातकोत्तर तक के लिए निकली हैं बंपर नौकरियां, वेतन 1 लाख रुपये तक

Mon, 03 May 2021 02:41 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 03 May 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
nhm recruitment 2021: National health mission haryana invited application for various posts of medical officer
NHM Recruitment 2021 - फोटो : AMAR UJALA

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर मेडिकल ऑफिसर, जनरल फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट, डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर समेत विभिन्न पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एनएचएम की आधिकारिक वेबसाइट nhmharyana.gov.in पर जाकर 17 मई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि कुछ पदों पर सीधी भर्ती और कुछ पदों पर लिखित परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को एक लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

nhm recruitment 2021: National health mission haryana invited application for various posts of medical officer
NHM Recruitment 2021

शैक्षणिक योग्यता - 

  • मेडिकल ऑफिसर (एमओ) और जनरल फिजिशियन - मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या राज्य से मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • स्टाफ नर्स - किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग या जीएनएम कोर्स करने वाले अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • रेडियोलॉजिस्ट - एमबीबीएस या रेडियोलॉजी में एमडी/डीएमआरडी की पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग और एवोल्यूशन ऑफिसर - कंप्यूटर विज्ञान/ गणित/ अर्थशास्त्र/ जनसंख्या विज्ञान/ सांख्यिकी/ सार्वजनिक स्वास्थ्य में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य हैं। आवेदकों के पास दो वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए। 
  • डाटा असिस्टेंट - कक्षा बारहवीं में 50 फीसदी अंक लाने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का डीओईएसीसी से ओ लेवल कोर्स/ प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में एक साल का डिप्लोमा कोर्स/ 50 फीसदी अंकों के साथ एनसीवीटी सर्टिफिकेट कोर्स करना अनिवार्य है।
nhm recruitment 2021: National health mission haryana invited application for various posts of medical officer
NHM Recruitment 2021

चयन प्रक्रिया - 

  • वॉक-इन-इंटरव्यू: मेडिकल ऑफिसर (एमओ), जनरल फिजिशियन और रेडियोलॉजिस्ट के पद के लिए प्रत्येक बुधवार को सुबह 11:30 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।  
  • लिखित परीक्षा और साक्षात्कार: स्टाफ नर्स, डाटा असिस्टेंट, डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग और एवोल्यूशन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए 24 और 25 मई को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 27 मई को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

आयु सीमा - चिकित्सा अधिकारी या सामान्य चिकित्सक के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं अन्य पदों के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। 

वेतन - चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 7,580 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nhm recruitment 2021: National health mission haryana invited application for various posts of medical officer
NHM Recruitment 2021

पदों का विवरण

कुल पद - 08 पद

  • मेडिकल ऑफिसर (एमओ) - 02 पद
  • स्टाफ नर्स - 02 पद
  • जनरल फिजिशियन - 01 पद
  • रेडियोलॉजिस्ट - 01 पद
  • डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग और एवोल्यूशन ऑफिसर - 01 पद
  • डाटा असिस्टेंट - 01 पद

आधिकारिक वेबसाइट 

आधिकारिक अधिसूचना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed