{"_id":"6a84b67d63a062f67c0dca58","slug":"trains-are-getting-delayed-on-the-gonda-gorakhpur-railway-line-basti-news-c-207-1-bst1005-164547-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर ट्रेनें हो रहीं लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गोंडा-गोरखपुर रेलखंड पर ट्रेनें हो रहीं लेट
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी बस्ती। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर चल रहे ब्लॉकिंग और मरम्मत कार्य का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। मंगलवार को बस्ती रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली पांच ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। सबसे अधिक देरी बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस में रही। ट्रेन करीब ढाई घंटे देरी से चली। इससे यात्रियों को गर्मी में स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
रेलवे की ओर से गोरखपुर से गोंडा के बीच ब्लॉकिंग का काम कराया जा रहा है। इसके अलावा दूसरे डिवीजन में भी मरम्मत कार्य चल रहा है। पटरी के गाटर के नीचे से खिसक रही छोटी बोल्डर गिट्टी को दोबारा भरने का काम किया जा रहा है। कार्य के दौरान सिग्नल क्लीयर न होने से ट्रेनों की रफ्तार भी कम करनी पड़ रही है।
मंगलवार को 09190 मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे, बस्ती से चलने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस एक घंटे और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची। 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे देरी से चली।
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन के अनुसार, किसी ट्रेन के पिछले स्टेशन से देरी से पहुंचने पर उसका आगे का संचालन भी प्रभावित होता है। मेंटेनेंस कार्य के कारण ट्रेनों की गति नियंत्रित किए जाने से भी समय प्रभावित हो रहा है।