{"_id":"6a84b9c0d4516d291b08c17b","slug":"sessional-exams-will-begin-in-council-schools-from-today-basti-news-c-207-1-bst1001-164591-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परिषदीय विद्यालयों में आज से शुरू होगी सत्रीय परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परिषदीय विद्यालयों में आज से शुरू होगी सत्रीय परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रथम सत्रीय परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी और 25 अगस्त को इसका समापन होगा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.62 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं।
बीएसए अनूप कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से कराने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय अपनी सुविधा के अनुसार शिक्षण अवधि में परीक्षा का समय निर्धारित कर सकेंगे। कक्षा एक के विद्यार्थियों की पहले दिन मौखिक परीक्षा होगी। इसके बाद उनकी परीक्षा समाप्त हो जाएगी। कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों की मौखिक और लिखित दोनों परीक्षाएं होंगी, जबकि कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की केवल लिखित परीक्षा कराई जाएगी।
परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन संबंधित कक्षा और विषय के शिक्षक करेंगे। परीक्षा के लिए होने वाले आवश्यक व्यय की व्यवस्था कंपोजिट ग्रांट से की जाएगी। परीक्षा को सफल और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की होगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
कम अंक वाले बच्चों पर रहेगा विशेष ध्यान
परीक्षा समाप्त होने के बाद अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर बच्चों की प्रगति रिपोर्ट साझा की जाएगी। कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को चिह्नित कर उनकी शैक्षिक स्थिति में सुधार के लिए विशेष शिक्षण कराया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर करना है।
कोट
बुधवार से बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित सभी विद्यालयों में प्रथम सत्रीय परीक्षा शुरू होगी। प्रधानाध्यापकों को परीक्षा व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया जा चुका है।
- अनूप कुमार, बीएसए