फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Protested against power cuts

Raebareli News: बिजली कटौती के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 19 Aug 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 19 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Protested against power cuts
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी दफ्तर के सामने बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन करते अखिल भारतीय हिन्दू
रायबरेली। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने सरेनी विधानसभा क्षेत्र में खराब बिजली आपूर्ति पर नाराजगी जताई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मलकेगांव सहित सभी विद्युत उपकेंद्रों की व्यवस्था सुधारने की मांग की गई। अघोषित कटौती, गलत वितरण और केवल पांच-छह घंटे बिजली मिलने से आमजन, किसान, व्यापारी व छात्र-छात्राएं परेशान हैं।
विज्ञापन


किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे और ग्रामीण भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। महासभा ने तकनीकी खराबियों और अधिभार के तत्काल समाधान की मांग की। उन्होंने 22 अगस्त तक नियमित व निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। सुधार न होने पर 24 अगस्त को मलकेगांव पावर हाउस पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed