फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Touts driven out of OPD rooms; warned of FIRs

Raebareli News: ओपीडी कक्षों से दलालों को भगाया, एफआईआर की चेतावनी

Wed, 19 Aug 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 19 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Touts driven out of OPD rooms; warned of FIRs
रायबरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए प्रेरित करने वाले बाहरी लोगों पर अस्पताल प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को सीएमएस ने ओपीडी कक्षों में बैठे बाहरी लोगों को बाहर निकलवा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा ओपीडी में मिलने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। चिकित्सकों को भी मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बाहरी लोग ओपीडी कक्षों में बैठकर मरीजों को बाहर की दवाएं लिखवाने में सक्रिय थे। आरोप है कि कुछ दवा कारोबारियों के एजेंट चिकित्सकों के आसपास बैठकर मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए प्रेरित करते थे। शिकायतों के बाद सीएमएस ने ओपीडी कक्षों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी।
विज्ञापन


सीएमएस पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। सभी चिकित्सकों को अस्पताल की उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को लिखने के निर्देश दिए गए हैं। पहले ऐसी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों को चिह्नित किया गया है। दोबारा ओपीडी कक्ष में मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दवा कारोबारियों के एजेंटों पर नजर
अस्पताल प्रशासन के अनुसार ओपीडी में बाहरी लोगों की मौजूदगी से मरीजों को परेशानी होती थी। बाहर की दवाएं लिखे जाने से मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। प्रशासन अब ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेगा। चिकित्सकों और कर्मचारियों को भी इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed