फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Station House Officer transferred to Police Lines for failing to join meeting

Raebareli News: मीटिंग से न जुड़ने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Wed, 19 Aug 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 19 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Station House Officer transferred to Police Lines for failing to join meeting
रायबरेली। ऑनलाइन मीटिंग से नदारद रहने पर सरेनी थाना प्रभारी रमेशचंद्र यादव को सोमवार को लाइनहाजिर कर दिया गया। एसपी रवि कुमार का आदेश सुन मीटिंग से जुड़े अन्य थाना प्रभारी दंग रह गए। अभी नए थाना प्रभारी की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुबह 10 बजे से जनसुनवाई शुरू होती है। इस दौरान सभी थाना प्रभारी ऑनलाइन मीटिंग से जुड़ते हैं। सुबह ऑनलाइन मीटिंग चल रही थी। सरेनी थाना प्रभारी रमेशचंद्र यादव ने स्वयं मीटिंग में न रहकर अन्य दरोगा को जिम्मेदारी दे दी थी। एक पीड़ित की शिकायत पर जब एसपी ने कुछ पूछना चाहा तो संबंधित दरोगा ऑनलाइन मीटिंग का स्पीकर ही नहीं ऑन कर पाए। इससे दरोगा सवाल का जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


इस पर एसपी ने ऑनलाइन मीटिंग से ही थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने का आदेश सुना दिया। एसपी ने बताया कि जल्द ही नए थाना प्रभारी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed