{"_id":"6a84b66d1f137db3d30efd1d","slug":"women-of-the-group-are-taking-responsibility-of-the-hot-cooked-scheme-basti-news-c-207-1-bst1005-164582-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हॉट कुक्ड योजना की जिम्मेदारी संभाल रहीं समूह की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हॉट कुक्ड योजना की जिम्मेदारी संभाल रहीं समूह की महिलाएं
विज्ञापन
बहादुरपुर में लघु उद्योग में पोषाहार तैयार करती समूह से जुड़ी महिलाएं संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब हॉट कुक्ड योजना के तहत बच्चों के लिए पोषाहार तैयार करने और उसे आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के सहयोग से पांच टीएचआर प्लांट में विभिन्न सामग्री तैयार कर रही हैं।
जिले के 14 ब्लॉकों में संचालित 2655 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत करीब दो लाख बच्चों में से लगभग डेढ़ लाख बच्चों के लिए समूह की महिलाएं पोषाहार तैयार कर रही हैं। हर्रैया और नगरीय क्षेत्र को छोड़कर 13 बाल विकास परियोजनाओं में इसकी आपूर्ति की जा रही है। बच्चों की मांग के अनुसार हलुआ, नमकीन, दलिया समेत सात से आठ प्रकार की सामग्री तैयार कर केंद्रों तक भेजी जा रही है।
इसके लिए पांच समूहों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें सल्टौआ का शांति प्रेरणा लघु उद्योग, बनकटी का अमृत प्रेरणा, दुबौलिया का शुभ प्रेरणा, बहादुरपुर का विकास प्रेरणा और साऊंघाट का गुरु वशिष्ठ प्रेरणा लघु उद्योग शामिल है। एनआरएलएम की ओर से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से उत्पाद तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है