{"_id":"6a84b66508db5f35f5026415","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-156004-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
फोटो-27- कमल (फाइल फोटो)
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज (उन्नाव)। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सेमरा गांव के पास ट्रक को ओवरटेक कर रहे दो दोस्तों की बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
आसीवन थानाक्षेत्र के कनिगांव निवासी सुरेश कुमार का बेटा कमल (25) गांव के ही साथी अमित (26) पुत्र विजय सिंह के साथ बाइक से मंगलवार शाम तीन बजे हसनगंज के फरहदपुर तेरहवीं संस्कार में गया था। शाम करीब छह बजे दोनों हसनगंज से लौट रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सेमरा गांव के पास आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से दोनों के सिर में गंभीर चोट आईं।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दोनों दोस्त घर में पिता के साथ खेती में सहयोग करते थे। हादसे में मृत अमित दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई आकाश और मां नेहा हैं। दूसरा मृतक कमल दो बहनों का अकेला भाई और मां राजदेवी और पिता का इकलौता बेटा था। रक्षाबंधन से पहले भाई की मौत से दोनों बहनें और अन्य परिजन बेहाल हैं। एक साथ दो मौतों से गांव वाले परिजनों को ढाढ़स बंधाते रहे। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
100 की रफ्तार में थी बाइक, पोल से टकराकर बीस फीट दूर गिरे थे युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार 100 से अधिक रही होगी। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली के पोल से टकराने के बाद दोनों दोस्त करीब बीस फिट दूर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। कमल के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों फरहदपुर में रहने वाले विनोद सिंह की तेरहवीं में गए थे। विनोद गांव के ही थे, वह काफी समय से रिश्तेदारी में रह रहे थे। मौत की सूचना घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई।

फोटो-27- कमल (फाइल फोटो)- फोटो : 1

फोटो-27- कमल (फाइल फोटो)- फोटो : 1

फोटो-27- कमल (फाइल फोटो)- फोटो : 1