{"_id":"6a84b71439b315be8e035bf5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-155959-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जयकरन को पटकनी देकर इंद्रराज बने दंगल केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जयकरन को पटकनी देकर इंद्रराज बने दंगल केसरी
विज्ञापन
फोटो-2-दंगल में एक-दूसरे को चित करने कोशिश करते पहलवान। स्रोत: आयोजक।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। हिलौली क्षेत्र के हड़हरा गांव में सोमवार को नागपंचमी पर दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों ने दमखम के साथ दांवपेंच दिखाए। फाइनल कुश्ती में पहलवान इंद्रराज ने जयकरन सिंह को पटकनी देकर दंगल केसरी का खिताब जीता। दंगल में 34 कुश्तियां हुईं।
पहलवानों ने एक-दूसरे को पटकनी देने के लिए विभिन्न दांवपेंच आजमाए। अंतिम मुकाबला बैसनखेड़ा के जयकरन सिंह और इंद्रराज के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक कड़ा मुकाबला चलता रहा। आखिर में इंद्रराज ने जयकरन सिंह को पटकनी देकर फाइनल मुकाबला नाम कर दंगल केसरी का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में अमन पारा, प्रांजुल व अभिषेक राजाखेड़ा, रामसुमेर लउवा, गौरव सिंह, मिथिलेश व अचल लउवा, सचिन, बिपिन, विवेक, सुमित, रोशन, अरुण, रमन, विपिन और विकास ने कुश्ती के जौहर दिखाए।
दंगल रेफरी रामकुमार यादव रहे। इस मौके पर मनोज भारती, सुरेश साहू, बच्चू यादव, बरखंडी यादव, हृदयनारायण यादव, कल्लू मिश्रा, बउवा साहू, हिमांशू सिंह, सचिन यादव, ज्ञानू साहू, रामसिंह यादव और अखिलेश आदि मौजूद रहे।