{"_id":"6a84b70be3debfb4c0085e9b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-155962-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य बनाकर करें परीक्षाओं की तैयारी : एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य बनाकर करें परीक्षाओं की तैयारी : एडीएम
विज्ञापन
फोटो-15-डायट स्थित अभ्युदय कोचिंग में छात्रों को टिप्स देते एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के जरिए 284 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। डायट व डीएसएन कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कक्षाएं शुरू हो गईं। एडीएम न्यायिक ने डायट में संचालित कक्षा में छात्रों को लक्ष्य बनाकर तैयारी करने के टिप्स दिए।
प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा (प्रा), राज्य सिविल सेवा (प्रा), नीट/जेईई/एनडीए एवं एसएससी की छात्र-छात्राओं को निशुल्क तैयारी कराती है। इस बार अभी 284 छात्रों ने प्रवेश लिया है। कक्षाओं का संचालन शहर के डीएसएन कॉलेज व डायट परिसर में शुरू हो गया है। मंगलवार को एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव ने डायट परिसर में लगी यूपीएससी व एसएससी की क्लास में छात्रों से कहा कि इंटर उत्तीर्ण करने के बाद से ही कॅरिअर तय कर लें। निर्धारित लक्ष्य पर ईमानदारी से आगे बढ़ें। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने प्रभारी कोर्स कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार से छात्रों के अधिक टेस्ट कराने और परिणाम को नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराने को कहा। इस दौरान संचालित कक्षा के अतिथि प्रवक्ता शुभम सिंह, अनुपम सिंह, वैशाली यादव व दीपांशु आदि मौजूद रहे।
इंसेट-1
पांच साल में 30 छात्रों का विभिन्न सेवाओं में चयन
जिला समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक, वर्ष 2021 से अब तक अभ्युदय कोचिंग से 30 छात्रों का विभिन्न सेवाओं में चयन हुआ है। इसमें यूपीपीसीएस-2024 में नमन तिवारी का नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ था। इसके अलावा आठ का उप्र पुलिस, पांच का वायुसेना, एक का थल सेना में चयन हुआ। एक छात्रा का वन विभाग के साथ 14 छात्रों का नीट में चयन हुआ है।
विज्ञापन
इंसेट-2
पिछले सत्र में इन अधिकारियों ने ली थी क्लास
पूर्व जिलाधिकारी गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज, पूर्व उप जिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी, संयुक्त मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा, खंड विकास अधिकारी बिछिया फहद खान

फोटो-15-डायट स्थित अभ्युदय कोचिंग में छात्रों को टिप्स देते एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव। संवाद- फोटो : 1