फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नाला उफनाया, दो हजार बीघा फसल जलमग्न

Wed, 19 Aug 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-9-डूबी फसल दिखाते किसान। संवाद - फोटो : 1
सफीपुर। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान डंपरों के निकलने के लिए निहालपुर-भदनी नाले को बंद कर रास्ता बनाया गया था। काम पूरा होने के बाद भी इसे खोला नहीं गया। बरसात में पानी निकासी न हो पाने से दो हजार बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे परेशान किसानों ने एसडीएम से समस्या के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बृजपालपुर, भैंसंहरा, मवई लाल, मवईभान आदि गांवों के किसान मंगलवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम फाल्गुनी सिंह को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला को सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र का पानी निहालपुर से होकर भदनी झाल तक नाले से जाता है। एक साल पहले गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए मिट्टी ले जाने वाले डंपरों के लिए निहालपुर के पास नाले में मिट्टी भरकर रास्ता बनाया गया था। एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस नाले को खोला नहीं गया। बरसात में पानी निकासी अवरुद्ध होने से लगभग दो हजार बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी ऐसे ही भरा रहा तो फसल सड़ जाएगी। किसानों ने एसडीएम से मामले को गंभीरता से लेते समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में शिवलखन सिंह, राजेश यादव, जगतपाल, रमेश यादव, रघुवीर प्रसाद, रामदीन, सतीश, प्रेम, साहबलाल, द्वारिका प्रसाद, सतीश गौड़, शिवराज, रामलखन, हरेंद्र कुमार, शिवकांत यादव, सुनील यादव, मान सिंह किसान रहे। एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed