{"_id":"6a84b6ebabb8b14c070b4238","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-156017-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्कूल में बिना मान्यता चलती मिलीं 11वीं-12वीं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्कूल में बिना मान्यता चलती मिलीं 11वीं-12वीं कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला विद्यालय निरीक्षक ने देवगांव के इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान बड़ी अनियमितता पाई है। विद्यालय में कक्षा 11 और 12 की मान्यता न होने के बावजूद इन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था।
जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने मंगलवार को सफीपुर देवगांव में स्थित श्रीमती गिरजादेवी विश्वामित्र इंटर कालेज का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि विद्यालय को कक्षा एक से पांच तक बेसिक शिक्षा और कक्षा छह से 10 तक माध्यमिक स्तर की मान्यता प्राप्त है। इसके बाद भी विद्यालय में प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक इसे नियम विपरीत बताते हुए प्रधानाचार्य को नोट देकर तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। उन्होंने 11वीं और 12वीं की कक्षाओं का संचालन तत्काल बंद करने का आदेश दिया है।
आईएफएफडीसी लिमिटेड के उपाध्यक्ष बने अंकित परिहार
उन्नाव। सपा नेता अंकित सिंह परिहार को इंडियन फेडरेशन ऑफ फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड लिमिटेड का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया है। गुरुग्राम के जिलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी की ओर से इसकी पुष्टि के बाद अंकित ने बताया कि सहकारिता क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर किसी सहकारी संस्था के उपाध्यक्ष बनने वाले वह उन्नाव जिले के पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने इसे एक नई जिम्मेदारी और अपने लिए गर्व का विषय बताया। कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उन्नाव के हर नागरिक का है। (संवाद)