{"_id":"6a84b73a8af2a4fc3305ce0d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-155961-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा में बैठे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइक की टक्कर से ई-रिक्शा में बैठे किसान की मौत
विज्ञापन
फोटो-3 शिवप्रसाद (फाइल फोटो)
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। उन्नाव-संडीला मार्ग पर बाइक और ई-रिक्शा टकरा गए। इस हादसे में ई-रिक्शा में बैठे किसान की मौत हो गई।
औरास थाना क्षेत्र के गांव रायपुर राई निवासी शिवप्रसाद (42) मंगलवार को निजी काम से ई-रिक्शा में बैठकर उन्नाव जा रहे थे। उन्नाव-संडीला मार्ग पर स्थित आसीवन थानाक्षेत्र के अजमतनगर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ई-रिक्शा में टकरा गई। इससे ई-रिक्शा में आगे बैठे शिवप्रसाद गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में आसीवन थाना क्षेत्र के खरगौरा गांव निवासी बाइक सवार सचिन और विनीत को भी चोटें आईं। राहगीरों ने गंभीर घायल शिवप्रसाद को मियागंज सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक रिक्शा लेकर भाग निकला। मौत की सूचना घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। बेटे अनुज ने बताया कि पिता खेती करते थे। पति की मौत से पत्नी शिवरानी, तीन बेटे और बेटी बेहाल हैं।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायल बाइक सवारों को हल्की चोटें आई हैं। उनका इलाज हुआ। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।

फोटो-3 शिवप्रसाद (फाइल फोटो)- फोटो : 1
विज्ञापन