फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एनएचपीसी भर्ती : यहां 10वीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारकों को मिल रहीं नौकरियां

Fri, 14 May 2021 08:32 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 14 May 2021 08:32 PM IST
सार

यह भर्तियां एनएचपीसी के जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित संयंत्र के लिए हैं। गौरतलब है कि एनएचपीसी लिमिटेड भारत में जलविद्युत विकास के लिए सबसे बड़ा संगठन है।

विज्ञापन
NHPC Recruitment 2021 National Hydroelectric Power Corporation Jobs for 10th pass
सरकारी नौकरियां : सीधी भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कोरोना महामारी के इस दौर में हर कोई सरकारी नोकरी पाना चाहता है। जहां एक ओर कई बड़ी कंपनियों में छंटनी के कारण हजारों लोग बेरोजगार हो रहे हैं वहीं, दूसरी ओर सार्वजनिक क्षेत्र की मिनी रत्न कंपनी लोगों को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।


हम बात कर रहे हैं भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अधीन सरकारी कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड यानी नेशनल हाइड्ऱोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की। एनएचपीसी ने कोरोना काल में विशेष भर्ती शुरू की है। इसके तहत कंपनी के बिजली संयंत्र में रिक्त जरूरी पदों पर भर्ती की जा रही है। 
 

NHPC Recruitment 2021 National Hydroelectric Power Corporation Jobs for 10th pass
एनएचपीसी - फोटो : Screen Shot

यह भर्तियां एनएचपीसी के जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित संयंत्र के लिए हैं। गौरतलब है कि एनएचपीसी लिमिटेड भारत में जलविद्युत विकास के लिए सबसे बड़ा संगठन है। एनएचपीसी में, जलविद्युत परियोजनाओं की स्थापना की अवधारणा से लेकर चालू करने तक, सभी गतिविधियां निष्पादित करने की क्षमता है। एनएचपीसी लिमिटेड सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है।  
कंपनी देशभर में करीब 24 संयंत्रों का संचालन कर रही है। इसके साथ ही, एनएचपीसी 5774 मेगावाट की कुल संस्थापित क्षमता की छह नई परियोजनाओं के निर्माण कार्य में लगी हुई है। इसके अतिरिक्त, 10382 मेगावाट कुल क्षमता की 16 परियोजनाएं मंजूरी के लिए प्रस्तावित हैं। 
 

NHPC Recruitment 2021 National Hydroelectric Power Corporation Jobs for 10th pass
NHPC Bharti - फोटो : NHPC

खैर, हम बात कर रहे थे एनएचपीसी भर्ती की। कंपनी ने ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकाली है। एनएचपीसी द्वारा 19 ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां की जाएगी। एनएचपीसी भर्ती के तहत इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई, 2021 है। यहां आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी आगे दी गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
NHPC Recruitment 2021 National Hydroelectric Power Corporation Jobs for 10th pass
Sarkari Naukri 2021 : Jobs for ITI pass - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पदों का विवरण

  1. इलेक्ट्रीशियन - 10 पद
  2. प्लंबर - 02 पद
  3. फिटर - 02 पद
  4. सेक्रेटरिएट असिस्टेंट - 04 पद
  5. कारपेंटर - 01 पद

 

विज्ञापन
NHPC Recruitment 2021 National Hydroelectric Power Corporation Jobs for 10th pass
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

योग्यता एवं आयु सीमा
एनएचपीसी भर्ती के तहत इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए। आवेदक उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। योग्यता संबंधी विस्तृत मानदंडों के लिए यहां क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ और डाउनलोड कर सकते हैं।  

आवेदन एवं चयन प्रक्रिया 
एनएचपीसी भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार का आयोजन नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के प्राप्तांकों और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed