फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अहम जानकारी: बोर्ड ने जारी की अधिसूचना, अब 1329 पदों पर इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

Fri, 14 May 2021 03:17 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 14 May 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police Recruitment And Promotion Board UPPRPB: Apply for 1329 SI Confidential & ASI Clerk / Accountant Posts
यूपीपीआरपीबी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) के पदों पर आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 1329 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। गौरतलब है कि 23 मार्च को जारी अधिसूचना के अनुसार 1 मई 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब आवेदन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी से इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 29200 से 112400 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।

Uttar Pradesh Police Recruitment And Promotion Board UPPRPB: Apply for 1329 SI Confidential & ASI Clerk / Accountant Posts
यूपीपीआरपीबी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

पदों का विवरण - 
कुल पद - 1329

 पद उत्तर प्रदेश पुलिस सतर्कता अधिष्ठान
उत्तर प्रदेश लखनऊ
पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय)  295 32
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) 624 20
पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा)

358

-
कुल 1277 52
Uttar Pradesh Police Recruitment And Promotion Board UPPRPB: Apply for 1329 SI Confidential & ASI Clerk / Accountant Posts
यूपीपीआरपीबी भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 15 मई, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 15 जून, 2021

आवेदन शुल्क - इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 400 रुपये बतौर आवेदन शुल्क निर्धारित किए गए हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2021 तय की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police Recruitment And Promotion Board UPPRPB: Apply for 1329 SI Confidential & ASI Clerk / Accountant Posts
यूपीपीआरपीबी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
  • आयु सीमा - 1 जुलाई 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और उत्तर प्रदेश राज्य कर्मी को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। वहीं भूतपूर्व सैनिक की आयु, सेना में उनकी सेवा की अवधि को उनकी वास्तविक आयु से घटाने पर निर्धारित आयु सीमा से 3 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।  
  • शैक्षणिक योग्यता - पदानुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आखिरी स्लाइड में दी गई डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।  
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police Recruitment And Promotion Board UPPRPB: Apply for 1329 SI Confidential & ASI Clerk / Accountant Posts
यूपीपीआरपीबी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
  • चयन प्रक्रिया - अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी/कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जानकारी/सामयिक विषय, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा, और मानसिक अभिरुचि परीक्षा/ बुद्धिलब्धि परीक्षा/ तार्किक परीक्षा से संबंधित 400 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में प्रत्येक विषय में 35 प्रतिशत अंक और कुल 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। 
  • वेतन - पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय, लिपिक और लेखा के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को क्रमश: 35400 से 112400 रुपये, 29200 से 92300 रुपये और 29200 से 92300 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed