राजस्थान पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों से इंटर्नशिप के लिए कुछ छह पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी के सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ पुलिस साइंस मैनेजमेंट में चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई तक ई-मेल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को राजस्थान पुलिस के लिए रिसर्च पर काम करना होगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को तीन महीने तक ट्रेनिंग दी जाएगी। इस इंटर्नशिप से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
पुलिस विभाग में इंटर्नशिप का मौका: अभ्यर्थियों को दी जाएगी ट्रेनिंग, स्टाइपेंड 15000 रुपये तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग्यता - मनोविज्ञान, सामाजिक कार्य, आईटी और लॉ विषयों में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास डेटा एनालिसिस और स्टेटिकल पैकेज जैसे एसपीएसएस, एसटीएटीए आदि की जानकारी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास एमएस ऑफिस का ज्ञान भी होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - यरुशलम: यहूदी, इस्लाम और ईसाई धर्म की आस्था का केंद्र, जानिए क्या है इसका ऐतिहासिक महत्व
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को ईमेल भेजते समय सब्जेक्ट लाइन में इंटर्नशिप फील्ड के बारे में लिखना चाहिए। इसके साथ ही ‘यह इंटर्नशिप क्यों करना चाहिए’ विषय पर एक पेज का नोट, सीवी, रेफरेंस मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भेजना है।
स्टाइपेंड -
-
स्नातक - 10,000 रुपये प्रतिमाह
- स्नातकोत्तर - 15,000 रुपये प्रतिमाह
यह भी पढ़ें - UPSI Recruitment 2021: एक्सपर्ट्स द्वारा तैयार ई-बुक किट से फ्री में करें एग्जाम की पक्की तैयारी