फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Husband tried to kill his wife by strangulating her with a rope in pithoragarh

पिथौरागढ़: पति ने डंडे से पीटा...फिर रस्सी से गला घोंटकर मारने का किया प्रयास, पत्नी गंभीर; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2026 05:21 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Mon, 17 Aug 2026 05:21 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के तेजम में पति ने पत्नी को डंडे से बुरी तरह पीटा और रस्सी से गला घोंटकर हत्या की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Husband tried to kill his wife by strangulating her with a rope in pithoragarh
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में तेजम की एक महिला के साथ घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। पति ने पहले पत्नी को बुरी तरह पीटा। उसके सिर पर डंडे से वार किए। इसके बाद उसने रस्सी से गला घोंटकर उसे मारने का प्रयास किया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं मायके वालों की तहरीर पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तेजम क्षेत्र की एक महिला की शनिवार सुबह उसके पति ने बुरी तरह पिटाई कर दी। वह पीटते डंडे से पीटते हुए अपनी पत्नी को घर के पास बने टिन शेड में ले गया। वहां उसने रस्सी से गला घोंटकर उसे मारने का प्रयास किया। परिजन टिन शेड में पहुंचे और बमुश्किल उन्होंने महिला को छुड़ाया हालांकि इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

विज्ञापन

चिकित्सकों ने वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां ईएमओ डॉ. गौरव ने उसका इलाज शुरू किया। महिला के मायके वालों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि आरोपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed