{"_id":"6a82f48aec70ae4be10e0a72","slug":"a-tiger-entered-the-populated-area-and-hunted-a-horse-in-the-village-of-dhikuli-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar News: बाघ ने किया घोड़े का शिकार, वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने बढ़ाई गश्त; ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar News: बाघ ने किया घोड़े का शिकार, वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने बढ़ाई गश्त; ग्रामीणों में दहशत
Mon, 17 Aug 2026 05:16 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
Published by: Heera
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:16 PM IST
सार
रामनगर के ढिकुली गांव में बाघ ने एक घोड़े का शिकार किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास गश्त बढ़ा दी है, जबकि बाघ की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
बाघ ने किया घोड़े का शिकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर एनएच-309 से सटी ढिकुली गांव की आबादी में बाघ ने एक घोड़े का शिकार कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और घटनास्थल के आसपास गश्त बढ़ा दी। आबादी क्षेत्र में बाघ की लगातार सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में दिनदहाड़े पालतू जानवरों के शिकार की यह तीसरी घटना है। लगातार आबादी के नजदीक बाघ के आने और पालतू पशुओं को निशाना बनाने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बाघ की निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के रेंजर कृष्णा मेहरा ने बताया कि ग्रामीणों को पालतू जानवर खुले में नहीं छोड़ने की सलाह दी गई है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर बाघ की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन