{"_id":"6a82e1b614e42bab780e7398","slug":"baba-bageshwar-expressed-grief-over-the-mosque-and-lakhis-resting-place-there-should-be-a-vip-entrance-to-the-temple-all-devotees-are-equal-in-the-court-of-god-dhirendra-shastri-chhatarpur-news-c-1-1-noi1359-4619699-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाबा बागेश्वर: धीरेंद्र शास्त्री ने उज्जैन-लखीसराय हादसों पर जताया दुख, मंदिरों में VIP एंट्री बंद करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बागेश्वर: धीरेंद्र शास्त्री ने उज्जैन-लखीसराय हादसों पर जताया दुख, मंदिरों में VIP एंट्री बंद करने पर जोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 05:21 PM IST
Link Copied
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर और बिहार के लखीसराय मंदिर में हाल ही में हुए हादसों पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दोनों घटनाओं को बेहद हृदयविदारक बताते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की घटनाएं श्रद्धालुओं के साथ-साथ पूरे समाज को झकझोर देती हैं।
गुजरात के अंकलेश्वर की एक दिवसीय यात्रा पर पहुंचे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस दौरान प्रमुख धार्मिक और तीर्थस्थलों पर लागू VIP एंट्री व्यवस्था पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि भगवान के दरबार में सभी भक्त समान हैं, इसलिए VIP दर्शन और विशेष प्रवेश व्यवस्था पूरी तरह बंद होनी चाहिए। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि VIP व्यवस्था के कारण आम श्रद्धालुओं को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है, जबकि कुछ लोगों को विशेष प्रवेश मिल जाता है। इससे श्रद्धालुओं में असंतोष के साथ-साथ कई बार मंदिरों की व्यवस्थाओं पर भी दबाव बढ़ता है। भीड़ बढ़ने और व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में भगदड़ जैसे हालात पैदा हो सकते हैं।
उन्होंने मंदिर प्रशासन और सरकारों से अपील की कि बड़े धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के लिए पुख्ता, पारदर्शी और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से भगवान के दर्शन के लिए आने वाले आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
एक समान कतार व्यवस्था पर जोर
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मंदिरों में सभी श्रद्धालुओं के लिए समान और व्यवस्थित कतार व्यवस्था होनी चाहिए। यदि VIP और आम श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था खत्म कर समान दर्शन प्रणाली लागू की जाए तथा भीड़ प्रबंधन के आधुनिक इंतजाम किए जाएं, तो धार्मिक स्थलों पर होने वाले हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।