भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाक सेवक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित आवेदकों की भर्ती दिल्ली, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल में की जाएगी। 27 जनवरी, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 1 मार्च, 2021 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर अब एक मार्च कर दिया गया है। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।
{"_id":"6038dd65099b6e1ff5667a87","slug":"sarkari-naukri-2021-indian-post-has-extended-last-date-for-gramin-dak-sevak-s-3600-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: डाक विभाग की 3679 पदों हेतु आवेदन की तिथि बढ़ी, 10वीं पास करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sarkari Naukri 2021: डाक विभाग की 3679 पदों हेतु आवेदन की तिथि बढ़ी, 10वीं पास करें अप्लाई
Fri, 26 Feb 2021 07:39 PM IST
वर्तिका तोलानी
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
भारतीय डाक सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय डाक सेवा
- फोटो : सोशल मीडिया
पदों का विवरण-
कुल पद - 3679 पद
- दिल्ली पोस्टल सर्किल - 233 पद
- आंध्र प्रदेश पोस्टल सर्किल - 2296 पद
- तेलंगाना पोस्टल सर्किल - 1150 पद
यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021: इस विभाग में 1894 पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां, जल्द करें आवेदन
india post
अन्य जानकारियां -
- आयु सीमा - 27 जनवरी, 2021 तक आवेदक की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी के साथ दसवीं पास होना अनिवार्य है, इसके साथ ही हिन्दी भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है।
- टेक्निकल योग्यता - मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट (न्यूनतम 60 दिनों का) प्राप्त होना अनिवार्य है।
- चयन प्रक्रिया - इन पदों के लिए आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
- वेतन - बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से 14,500 रुपये तक का वेतन निर्धारित किया गया है, वहीं जीडीएस/एबीपीएम पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट - http://appost.in/gdsonline/
आगे पढें - Sarkari Naukri 2021: इस विभाग में 1894 पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां, जल्द करें आवेदन