फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Municipal Corporation garbage truck hits e-rickshaw woman loses her leg

हादसा: वाराणसी नगर निगम की कूड़ा गाड़ी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला का पैर कटा

Mon, 17 Aug 2026 02:26 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 17 Aug 2026 02:26 PM IST
सार

वाराणसी नगर निगम की कूड़ा गाड़ी डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे में सब्जी विक्रेता शीला देवी (55) का पैर कटकर अलग हो गया।

विज्ञापन
Varanasi Municipal Corporation garbage truck hits e-rickshaw woman loses her leg
मौके पर क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सुंदरपुर स्थित महामना कैंसर अस्पताल के सामने शनिवार सुबह नगर निगम की कूड़ा गाड़ी डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे में सब्जी विक्रेता शीला देवी (55) का पैर कटकर अलग हो गया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के बाद भाग रहे कूड़ा गाड़ी चालक को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे संकटमोचन चौकी प्रभारी को सौंप दिया। 

विज्ञापन


लंका पुलिस ने सभी घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।चितईपुर थाना क्षेत्र के टिकरी निवासी शीला देवी सुंदरपुर सब्जी मंडी से सब्जी बेचकर चार अन्य महिलाओं के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। महामना कैंसर अस्पताल के सामने एक एंबुलेंस को बचाने के दौरान तेज रफ्तार कूड़ा गाड़ी ने लापरवाही से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि शीला देवी का एक पैर मौके पर ही कटकर अलग हो गया। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि कूड़ा गाड़ी को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शीला देवी के पति करमन बिंद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed