फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   flower petals showered on Kanwariyas on occasions of Nag Panchami and sawan somvar in Kashi

आस्था और उत्साह का सैलाब: बारिश के बीच जयकारों से गूंजा विश्वनाथ धाम, कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

Mon, 17 Aug 2026 11:45 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 17 Aug 2026 11:45 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा हुई। वहीं धाम के आसपास व मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही।

विज्ञापन
flower petals showered on Kanwariyas on occasions of Nag Panchami and sawan somvar in Kashi
गोदौलिया से विश्वनाथ धाम के गेट तक भक्तों की लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के एक साथ पड़ने से सोमवार को काशी में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर से लेकर गांवों तक के शिव मंदिरों व शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किए। काशी विश्वनाथ धाम में रात से ही लाइन में लगे भक्तों ने सुबह मंगला आरती के बाद जलाभिषेक कर मंगल कामनी की। वहीं धाम के आसपास व मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। वहीं कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के स्वागत में हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए।

विज्ञापन




इससे पहले पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार को मैदागिन से गोदौलिया और गंगाघाट तक व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन




पुलिस आयुक्त ने कांवड़ मार्ग, प्रमुख संपर्क मार्गों, घाटों और मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों की सुरक्षा व्यवस्था देखी। पुलिस बल की तैनाती, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की जानकारी ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर, गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर, महामृत्युंजय मंदिर, जागेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed