फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police FIR registered against five builders including landowner for construction after breaking VDA seal

वाराणसी पुलिस की कार्रवाई: वीडीए की सील तोड़कर निर्माण कराने पर जमीन मालिक समेत पांच बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर

Mon, 17 Aug 2026 01:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 17 Aug 2026 01:28 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने वीडीए की सील तोड़कर निर्माण कराने पर जमीन मालिक समेत पांच बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन
Police FIR registered against five builders including landowner for construction after breaking VDA seal
UP police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के नगवा में बिना नक्शा पास कराए अपार्टमेंट का अवैध निर्माण और वीडीए की सील तोड़कर काम कराने के मामले में जमीन मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। 

विज्ञापन


वीडीए के जोन-4 के अवर अभियंता रोहित कुमार की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई। पिछले दिनों गहरी खोदाई के कारण आसपास के मकानों की दीवारें भी रात में ढह गई थीं। इसके बाद वीडीए ने निर्माण स्थल को सील कर दिया था।
विज्ञापन


वीडीए के जोन-4 के अवर अभियंता रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि भूस्वामी ओम प्रकाश और मेसर्स स्टार होम बिल्डर एंड डेवलपर्स के साझेदार रितेश सिंह, आदित्य सिंह, गणेश पाठक और विनय शर्मा हैं। करीब 2000 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए आठ फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। सुरक्षा मानकों की भी अनदेखी की गई। उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत 14 जुलाई को नोटिस जारी किया गया था। 30 जुलाई को स्थल को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्राधिकरण ने पहले नोटिस जारी कर निर्माण रोकने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी काम जारी रहने पर स्थल को सील कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed