फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Car Accident of Kanwariyas on highway one dead three in critical condition in varanasi

वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर हादसा: तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, एक की मौत; तीन की हालत गंभीर

Mon, 17 Aug 2026 01:16 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 17 Aug 2026 01:16 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर कांवड़ियों को कार ने रौंद दिया। इस हादसे में एक कांवड़िया की मौत हो गई। जबकि तीन को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Car Accident of Kanwariyas on highway one dead three in critical condition in varanasi
मृतक विनीत तिवारी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में चौबेपुर क्षेत्र के वाराणसी- गाजीपुर हाईवे बाईपास रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ। सावन के तीसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे कांवड़िये सड़क किनारे विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान चार कांवड़ियों को अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
चारों कांवड़िया रविवार की रात वाराणसी से गंगाजल लेकर पैदल मार्कंडेय महादेव मंदिर के लिए निकले थे। सोमवार की सुबह चौबेपुर बाईपास हाईवे पर गौरा उपरवार गांव के सामने पहुंचने के बाद सभी सड़क किनारे विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों व पुलिस ने तत्काल पहुंच कर सभी घायलों को उपचार के लिए पं दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने विनीत तिवारी (25) पुत्र विनोद तिवारी, निवासी काल भैरव वाराणसी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल आशीष चौधरी (25), रितेश पासी (27), सागर (26) का उपचार चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति वाले घायलों को बेहतर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि एक कांवड़िया की मृत्यु हो गई है। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed