{"_id":"6a82f1b0710ce57807031857","slug":"violent-head-on-collision-between-two-motorcycles-on-kanwariya-lane-one-kanwariya-dies-in-bhadohi-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कांवड़िया लेन पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, एक कांवड़िया की मौत; तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कांवड़िया लेन पर दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, एक कांवड़िया की मौत; तीन गंभीर
Mon, 17 Aug 2026 05:04 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:04 PM IST
सार
Bhadohi News: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के गोपीगंज फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हुआ। दो कांवड़ियों की बाइकों में जोरदार टक्कर हुई। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि तीन कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज फ्लाईओवर के ऊपर कांवड़िया लेन पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार एक कांवड़िया की मौत हो गई। वहीं तीन कांवड़िया घायल हो गए। मृतक मोनू प्रयागराज से जल लेकर काशी विश्वनाथ चढ़ाने जा रहा था।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
कौशांबी जिले के चरवा, चील सैयद सरावा निवासी मोनू (35) अपने दोस्त अमित सिंह (35) भगवतपुर, बमरौली, प्रयागराज के साथ बाइक पर बैठकर काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर आजादनग, झूंसी निवासी शिशुपाल सिंह (22) अपने दोस्त मिथिलेश (18) निवासी गौहनिया, प्रयागराज के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के बाद बाइक से ही लौट रहा था।
विज्ञापन
हाईवे पर कांवड़ियों के आरक्षित लेन पर दोनों विपरित दिशा से तेजी से वाहन चलते हुए एक-दूसरे की विपरित दिशा में जा रहे थे। इस बीच फ्लाईओवर के ऊपर दोनों के बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर बैठे चारों युवक दूर छिटक गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: अस्पताल में मासूम की मौत पर परिजनों का हंगामा, भिखारीपुर- बीएचयू मार्ग पर किया चक्काजाम
घटना की जानकारी होते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने मोनू और अमित की गंभीर हालत को देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मोनू की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक मोनू दो भाईयों में बड़ा था। वह शादीशुदा था और उसके तीन बेटे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि हादसे में चारों को गंभीर चोट लगी थी। एक की मौत हो गई। क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में है। कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।