फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Man with 25,000 bounty arrested; had been absconding since 2022.

Bhadohi News: 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, 2022 से चल रहा था फरार

Mon, 17 Aug 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Man with 25,000 bounty arrested; had been absconding since 2022.
गोपीगंज। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और आबकारी अधिनियम के तहत वांछित 25 हजार के इनामी अभय सिंह निवासी संभल को शनिवार को किशुनदेवपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह 2022 से फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद न्यायालय के सामने प्रस्तुत कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर पुलिस टीमे वांछित व इनामी बदमाशों की गिरफ्तार करने में लगी हुई हैं। पुलिस टीमें ऐसे बदमाशों की सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रैक कर रही हैं। एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को सर्विलांस टीम से प्राप्त लोकेशन के आधार पर गोपीगंज पुलिस ने जंगीगंज क्षेत्र में जीटी रोड के किनारे किशनुदेवपुर मोड़ तिराहे के पास कांवड़िया सेवा शिविर के समीप घेराबंदी कर अभय सिंह को दबोच लिया। जो मूल रूप से मूराब टोला तमकी मोहल्ला, थाना बहजोई, जनपद संभल का निवासी है। वर्तमान में वह बाबर खेड़ा काशीपुर, थाना कुंडा जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड में रह रहा था। एएसपी ने बताया कि गोपीगंज में उसके खिलाफ जालसाजी, आबकारी अधिनियम समेत कई मामले में प्राथमिकी दर्ज है। उसके पास से एक सैमसंग स्क्रीन टच मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने 2022 में हुई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदलकर छिप रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed