फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The highway turned saffron; the atmosphere resonated with chants of 'Bol Bam'

Bhadohi News: केसरिया मय हुआ हाईवे, बोल बम से गूंजा वातावरण

Mon, 17 Aug 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
The highway turned saffron; the atmosphere resonated with chants of 'Bol Bam'
बलापुर गावं से बाबा का जलाभिषेक करने जाते कांवड़िया। संवाद
ज्ञानपुर। सावन के तीसरे सोमवार को देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जत्था श्री काशी विश्वनाथ समेत अन्य शिवालयों की तरफ निकल पड़ा है। शिवभक्त सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही केसरिया वस्त्र धारण किए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की टोलियां वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर नजर आईं। सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन मुस्तैद है। बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। पवित्र सावन माह का तीसरा सोमवार को 17 अगस्त को है। महादेव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का हुजूम निकल पड़ा रहा है। हर-हर, बम-बम व बोल-बम जयकारों के साथ ही हर-हर महादेव का उद्घोष करते निकले भक्तों के जत्थों से हाईवे कांवड़ियामय हो गया है। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन पर आकर्षक रूप से सजी झांकियों के साथ चल रहे कांवड़ियां बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। बुजुर्ग व जवानों के साथ महिलाएं और युवतियों की भक्ति देख हर कोई आनंदित है। हाईवे पर जगह-जगह लगे शिविरों में कांवड़ियों की सेवा की जा रही है, वहीं भक्ति गीतों की बयार बह रही है। कोई कांवड़ियों के पैर में पड़े छालों पर दवाएं लगा रहा है तो कोई कांवड़ियों को पानी और शरबत पिलाकर पुण्य कमाना चाह रहा है। हाईवे केसरिया रंग में सराबोर है। जगह-जगह शिव भक्तों के स्वागत के लिए सेवा शिविर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। हाईवे पर बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सोमवार को मंदिरों पर महिलाओं, पुरुषों के लिए अलग लाइन होगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला व पुरुष पुलिसकर्मी तैनाती होंगे। हरिहरनाथ मंदिर के गर्भगृह में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। जो लोगों को बारी-बारी से दर्शन-पूजन कराएंगे। रविवार की देर शाम तक मंदिरों में कांवड़ियों की टोलियां पहुंचने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed