फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Unity and brotherhood strengthen the nation: Ravindra Jaiswal

एकता और भाईचारे से मजबूत होता है राष्ट्र : रविंद्र जायसवाल

Mon, 17 Aug 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Unity and brotherhood strengthen the nation: Ravindra Jaiswal
कलेक्ट्रेट पर ध्वजारोहण करते राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल । स्रोत सूचना विभाग - फोटो : Archive
ज्ञानपुर। जिले में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। कलेक्ट्रेट परिसर में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। पौधरोपण करने के साथ ही बलिदानियों के परिजनों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि तुर्क, गुलाम वंश, खिलजी, तुगलक, सैयद, लोदी, मुगल व ब्रिटिश विदेशी आक्रांताओं ने भारत को लूटा और गुलाम बनाया। क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण आज हम खुले में सांस ले रहे हैं। हमारी राष्ट्रीय एकता की कमी का लाभ उठाकर वर्षों तक हम पर राज किया गया। हम सभी को एकजुट होकर एक भारत श्रेष्ठ भारत को साकार करना है। उन्होंने कहा कि हमारी एकता व भाईचारा ही हमारी शक्ति है। उन्होंने युवाओं से भारत को 2047 तक अमृत काल में विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया। ज्ञानपुर के निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे, औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने भी स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार रखे। डीएम शैलेष कुमार ने लोगों से देशहित और जनहित में काम करने के लिए अपील करते हुए कहा कि जिस पद पर आप सभी आसीन हैं, उसकी गरिमा को बनाए रखने के साथ ही पूरी ईमानदारी तथा निष्ठा से काम करें। इस दौरान पुलिस, राजस्व समेत अन्य विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला, एडीएम न्यायिक विजय नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन बीएल पाल और जया त्रिपाठी ने किया। इसके बाद डीएम ने दी सेंट्रल बार एसोसिएशन में ध्वजारोहण किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में एडीएम शुभांगी शुक्ला, ज्ञानसरोवर स्थित नेहरू बाल उद्यान में जिला उद्यान अधिकारी ममता यादव ने पौधरोपण किया। जिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, सीएमएस डॉ. अजय तिवारी ने मरीजों को फल और मिठाई वितरित किया।
विज्ञापन

एडीएम ने कारागार में फल और मिठाई वितरित किया। एसडीएम ज्ञानपुर अरुण दीक्षित ने तहसील में ध्वजारोहण करने के बाद वृद्धा आश्रम गोपीगंज में बुजुर्गाें को फल वितरित किया। जिला जज अखिलेश दूबे ने न्यायालय परिसर, एसपी अभिनव त्यागी ने पुलिस लाइन, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने विकास भवन, बीएसए शिवम पांडेय ने बीएसए कार्यालय, डीआईओएस अंशुमान ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग ने विभागीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया। औराई ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र, ज्ञानपुर में आरती सिंह, अभोली में प्रियंका बिंद ने ध्वजारोहण किया। जिला पंचायत कार्यालय पर प्रशासक अनिरुद्ध त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed